रोम। म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू की को अंततः रोम की मानद नागरिकता मिल गई। रोम के मेयर कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सू की को यह मानद नागरिकता म्यांमार में लोकतंत्र एवं मानवाधिकारों के लिए उनके अहिंसक संघर्ष के लिये प्रदान किया गया है।
मेयर इगनजियो मेरिनो ने ट्वीट किया, सू की सम्मान की पेशकश के बाद उन्हें रोमन नागरिकता मिलने में 19 साल का लंबा समय गुजर गया। आखिरकार कल उन्हें रोम की मानद नागरिकता दे दी गई।
गौरतलब है कि नोबल शांति पुरस्कार विजेता 68 वर्षीय सू की को वर्ष 1990 में देश में हुए चुनाव की जीत को सैनिक शासन द्वारा अनदेखा कर दिए जाने के बाद करीब दो दशकों तक नजरबंद कर लिया गया। वह पिछले साल देश के पार्लियामेंट के चुनाव में निर्वाचित भी हुई थी।





















