छिंदवाड़ा. उन्नाव के डोंडिया खेड़ा की खुदाई में सोना मिलेगा या नहीं, यह तो भविष्य ही बताएगा, लेकिन रविवार को परासिया विकासखंड के उमरेठ में जो कुछ हुआ, उसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। यहां एक मकान की खुदाई में 75 चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा निकला, जिसमें मुगलकाल के सिक्के भरे हुए थे। सिक्कों को देखते ही यहां काम कर रहे मजूदरों की आंख चौंधियां गईं। तुरंत ही इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने सिक्कों को अपने कब्जे में कर लिया है। उमरेठ के वार्ड क्रं. 5 हवेली मोहल्ला में चुन्नीलाल सोनी के मकान में रविवार को जर्जर भवन गिराने का काम चल रहा था।
1880 अंकित जमीन से निकले चांदी के सिक्कों में उर्दू भाषा में मुगलकालीन काल 1880 लिखा हुआ है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त सिक्के 130 साल पुराने हैं। सभी सिक्कों में एक रुपये अंकित है। बरामद किए गए सभी सिक्कों का वजन 8 से 10 ग्राम है।





















