1 जागृयाम फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य पूरा विश्व एक परिवार , वसुधैव कुटुंबकम् है। सभी मनुष्यों के लिए जीवन आनन्दमय हो ।
2. सभी लोगों के भीतर दिव्यता, शांति और सदभाव के लिए जागरूकता उत्पन्न कर स्वर्ग के अवतरण की स्थिति प्राप्त करना।
3. आध्यात्मिक शुद्धता और सामाजिक मानसिक चेतना के लिए जागरूकता पैदा करना।
4. प्रेम, सद्भाव, भाईचारा, एकता और समानता का भाव विकसित करना।
5. विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों, दर्शनों, संगठनों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए जागरूकता पैदा करना।
6. अपने समुदायों और आसपास के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता पैदा करना।
7. लोगों के बीच परस्पर सहयोग पैदा करना, मदद और समन्वय के लिए एक केंद्र के रूप में सेवा कार्य करना।
8. मानवीय सहायता प्रदान करने, नागरिक मूल्यों को बनाए रखने, सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता पैदा करना।
9 “जाति, लिंग, भाषा,धर्म, संस्कृति, संप्रदाय, मत, नस्ल ” के आधार पर भेदभाव किए बिना सभी के लिए समानता, मानवाधिकारों, सामाजिक न्याय और मौलिक स्वतंत्रता के प्रति सम्मान को प्रोत्साहित करना।
10 पारदर्शिता और लोकतांत्रिक सुधारों के लिए जागरूकता को बढ़ावा देना।
11 कानूनी मुद्दों के लिए जागरूकता पैदा करना, ज़रूरतमंदों को क़ानूनी राय और विधिक मदद प्रदान कराना !
12 समुदायों को प्रभावित करने वाले नीतियों और कानूनों को सुधारने, सतत सामाजिक परिवर्तन और विकास की वकालत करना ।
13 वंचित शोषित पीड़ित लोगों और समूहों की आवश्यकताओं अपेक्षाओं को पूरा करना।
14 गरीब व असहाय लोगों को सशक्त बनाना और उनके जीवन को प्रभावित करने वाले राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक कारकों को जानने में उनकी मदद करना तथा जागरूकता बढ़ाना।
15 अवैधताओं, ड्रग्स, तस्करी, अपराधों के खिलाफ़ जागरूकता पैदा करना।
16 उपभोक्ता के अधिकारों और हितों के प्रति जागरूकता पैदा करना।
17 श्रमिकों के मुद्दों, रोजगार, बेहतर वेतन, लाभ, कार्य स्थितियों, स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों के सुधार के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
18 पर्यावरण और जलवायु मुद्दों की रक्षा के लिए जागरूकता को बढ़ावा देना।
19 वन्य जीव, जानवरों के प्रति क्रूरता को रोकने पर ध्यान केंद्रित कराना।
20 संस्कृति, इतिहास, विरासत और पुरातत्व के संरक्षण के लिए जागरूकता को बढ़ावा देना ।
21 अकाल, प्राकृतिक आपदाओं के समय खाद्य व अन्य सहायता प्रदान कराना।
22 निशस्त्रीकरण के बारे में विचारों को प्रोत्साहित करना।
23 क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, कौशल विकास, स्थानीय उपकरण, भूमि, धन, सामग्री या श्रम से जुड़ी मदद उपलब्ध कराना।
24 साक्षरता स्तर में सुधार, जीवन स्तर में सुधार, नवीन दृष्टिकोण, बेहतर संचार, जो ग्रामीण महिलाओं की क्षमता को बढ़ाता है, को प्रोत्साहित कराना ।
25 खेल, व्यायाम, योग, स्वास्थ्य और पोषण कार्यों के लिए सहयोग, आयोजन , प्रायोजन कर, जागरूकता में सुधार कराना।
26 युवाओं और किशोरों को नेतृत्व करने, अधिक रचनात्मक होने के लिए प्रोत्साहित करना, उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित प्रोत्साहित करना।
27 उद्यमिता के लिए जागरूकता को बढ़ावा देना, अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढाँचा बनाने के लिए स्टार्टअप की सहायता कराना।
28 कृषि संबंधी मामलों में किसानों के लिए जागरूकता और सहायता से सुधार कराना।
29 स्वास्थ्य सेवाएँ और शिक्षा देकर , मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम करना ।
30 अधिक जनसंख्या, असमानता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी को सुधारने के बारे में जागरूकता पैदा करना।
31 लैंगिक समानता के लिए काम करना , कार्यस्थल पर भेदभाव, असमान वेतन और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा तक सीमित पहुँच को दूर कराना।
32 स्वच्छता और सफाई की स्थिति के लिए सहायता , जागरूकता को बढ़ावा देना!
33 मानवीय राहत, शिक्षा योजनाओं और साक्षरता के लिए प्रयत्न करना, जागरूकता को बढ़ावा देना।




















