सहारा समूह ने बैंक गारंटी जमा करने से इनकार कर विवादित आईपीएल से स्वयं को बाहर करने का रास्ता बीसीसीआई को दिखाया, जिसने शनिवार को यहां अपनी कार्य समिति की बैठक के बाद आईपीएल से पुणे वारियर्स को बाहर करने का फैसला किया। सहारा के स्वामित्व वाली पुणे की टीम का अनुबंध रद्द होने के बाद फिलहाल आईपीएल में आठ टीमें रह गई हैं।





















