भारतीय निर्यात संगठनों का परिसंघ (फियो) ने निर्यातकों से निर्यात बढ़ाने के लिए अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों के अलावा अन्य बाजारों पर ध्यान देने को कहा। संगठन के अनुसार, भारतीय उत्पादों के लिए उभरते बाजारों में काफी संभावना है। वाणिज्य मंत्रालय के अधीन काम करने वाला फियो ने निर्यात को गति देने के लिए सस्ते कर्ज और बाजार विकास कोष बढ़ाने की वकालत की।






















