अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकियों को नई वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये तैयार करने के वास्ते शिक्षा में सुधार पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि आज प्रतिस्पर्धा के इस दौर में रोजगार के अवसर एक देश से दूसरे देश में कहीं भी रुख कर सकते हैं। ओबामा ने कहा कि भारत और चीन जैसे देशों के लोग गणित और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अमेरिकियों से आगे निकलने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
ओबामा ने कहा, पिछली पीढ़ियों में आर्थिक रूप से अमेरिका की स्थिति दूसरों के मुकाबले इतनी आगे और मजबूत थी कि हमें ज्यादा कॉम्पिटिशन का सामना नहीं करना पड़ता था। आज अरबों लोग, पेइचिंग से लेकर बेंगलुरु और मॉस्को तक सीधे आपसे कॉम्पिटिशन कर रहे हैं।
उन्होंने अमेरिकियों को नई वैश्विक इकॉनमी के लिए तैयार करने के वास्ते एजुकेशन में सुधार पर जोर दिया है.






















