बीजेपी छोड़ने वालीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी पूर्व सांसद करुणा शुक्ला को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। गौरतलब है कि शुक्ला ने शनिवार को बीजेपी छोड़ने का ऐलान करते हुए पार्टी आलाकमान को इस्तीफा भेजा। बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष करुणा शुक्ला छत्तीसगढ़ के बेलतरा से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं। करुणा शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।





















