डोडा जिले विशेष तौर पर भदरवाह पर्वतीय घाटी में मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। इसके कारण इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि इसके कारण अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं प्राप्त हुई है। भूकंप का केंद्र डोडा जिले में भदरवाह से 12 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में थाथरी क्षेत्र में था।





















