रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस जियो इनफोकॉम लिमिटेड ने पूरे देश के लिए सभी 22 सर्किलों का यूनिफाइड लाइसेंस हासिल कर लिया है। कंपनी ने शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज को एक सूचना में इसकी जानकारी दी।
यूनिफाइड लाइसेंस के तहत कंपनी वॉयस टेलिफोनी सेवा सहित सभी तरह की टेलिफोनी सेवा दे सकेगी। कंपनी ने दूरसंचार विभाग के साथ 21 अक्टूबर को यूनिफाइड लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।





















