प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि वे कोयला घोटाले के सिलसिले में सीबीआई जांच का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे कानून से ऊपर नहीं हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को हिंडाल्को कंपनी को ओडिशा में कोयला ब्लॉक आवंटित किए जाने से संबंधित दस्तावेज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया।






















