कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्याओं का जिक्र करते हुए अपने ऊपर भी खतरा होने की बात कही। इससे पहले मध्य प्रदेश की चुनावी सभा में राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी की बीमारी को भावनात्मक अंदाज में लोगों के समक्ष रखा था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की राजनीति सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काती है-जिससे हिंसा होती है और तमाम बेकसूर लोग मारे जाते हैं-देश को नुकसान होता है।
ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेल-2010 में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी कृष्णा पूनिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
‘मेरी दादी की हत्या की गई थी, मेरे पिता को भी मारा गया और मैं भी एक दिन मारा जा सकता हूं। मुझे इसकी परवाह नहीं। मैं जो कहता हूं-दिल से कहता हूं।.






















