अपने कंपनी के पूर्व कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में फंसे बाबा रामदेव के भाई रामबरत की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। पीड़ित नितिन त्यागी के फूफा हरपाल त्यागी ने आरोप लगाया कि रामबरत ने सहयोगियों के साथ नितिन के गुप्तांगों में पेट्रोल डालकर अमानवीय यातनाएं दीं।






















