‘सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आर्मी चीफ वी.के.सिंह को उम्र से जुड़े केस में कोर्ट के फैसले पर उनकी तल्ख टिप्पणियों के लिए बुधवार को बेहद कड़ी फटकार लगाई .
जनरल वीके सिंह के उम्र विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनके विरुद्ध अवमानना के आरोप तय करने की इजाज़त दे दी है. न्यायालय ने कहा है कि उनके फ़ैसलों के पीछे कोई मंशा अपनी ओर से नहीं जोड़ी जा सकती. सवाल यह हे कि क्या वीके सिंह उनकी ईमानदारी के सम्मान को लोगो की अपने प्रति भक्ति या फोलोइंग समझ स्वयं को भारत सरकार , सुप्रीम कोर्ट, संसद आदि सभी संस्थाओ से उपर समझते हे. जबकि ये जनता इंदिरा गाँधी सरीखी सख्शियत को भी घर बेठा चुकी हे.
उन्होंने हाल ही में जे एंड के जेसे सम्वेदनशील राज्य के मंत्रियो को आर्मी पैसा बाटने कही , जो कि एक तरह से हमारे शत्रुदेश को महत्त्वपूर्ण मुद्दा दे देता हे जो कि राष्ट्रद्रोह के स्तर सामान हे.





















