स्वीडिश पत्रकार जोहान नैलैंडर एक मात्र ऐसे पश्चिमी पत्रकार हैं, जिन्हें खुद उत्तर कोरिया सरकार ने अपने देश में आमंत्रित किया। उन्होंने बीते सितंबर में उत्तर कोरिया में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय बाइक रेस को कवर किया। उत्तर कोरिया से आने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा का विवरण दिलचस्प अंदाज में लिखा और कोरियाई प्रशासन के साथ होने वाली कष्टपूर्ण यात्रा का ब्यौरा साझा किया।
जॉन ने बताया कि बाइक रेस कवर करने के लिए वह उत्तर कोरिया में थे। उन्हें एक पर्सनल गाइड, कार और ड्राइवर दिया गया। उनसे वादा किया गया कि वे उनके मुल्क में किसी भी तरह की तस्वीर क्लिक करने के लिए आजाद हैं। जोहान ने बताया कि उन्होंने पत्रकार होने के नाते उनके लिए यहां बहुत सुनहरा अवसर था कि बाहरी दुनिया को बताएं कि उत्तर कोरिया कैसा लगता है। हालांकि, उत्तर कोरिया प्रशासन का वादा पूरी तरह सच नहीं निकला।
चीनी सीमा पर पहुंचने से पहले सुरक्षा बलों के समूह ने उनका कैमरा छीन लिया। उसमें से वे सारी तस्वीरें डिलीट कर दी, जिससे उनके देश की छवि बिगड़ सकती थी।





















