
युवक को बंधक बनाकर रखने के मामले में रामदेव के भाई रामभरत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है
अपने छोटे भाई पर अपहरण का मुकदमा दर्ज होने से भड़के रामदेव ने कांग्रेस और उत्तराखंड सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा कि उनकी छवि बिगाड़ने के लिए दोनों नए-नए हथकंडे अपना रही हैं। सीबीआइ और पुलिस की मदद से जनता के सामने उन्हें आतंकवादी और आपराधिक छवि का बताया जा रहा है।
रामदेव ने कहा कि ‘मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर कांग्रेस सरकार मुझे सेक्स रैकेट चलाने के किसी मामले में फंसा दे।





















