नई दिल्ली। कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया टेप से अफसर नेता मीडिया कोर्पोरेट की अपराधिक साजिश कि बाते सामने आई जिसमे बातचीत के दौरान कानून की धज्जियां उड़ाकर विभिन्न सरकारी विभागों में काम कराने का दावा करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने का रास्ता साफ हो गया है। लगभग छह हजार बातचीत में से सुप्रीम कोर्ट ने 12 को आपराधिक साजिश मानते हुए सीबीआइ को जांच करने का आदेश दिया है।





















