भोपाल । भूखे पेट विकास संभव नहीं। जब पेट भूखा हो तो पहले उसकी भूख मिटाने की कोशिश की जानी चाहिए लेकिन वे पहले विकास की बात करते हैं। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर इशारे में प्रहार करते हुए यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कही। गुरुवार को मध्य प्रदेश के शहडोल व ग्वालियर में आयोजित चुनावी सभाओं में राहुल कहा कि मध्य प्रदेश में अफ्रीका जितनी ही भूख की समस्या है।





















