लखनऊ मंच पर बनारस घराने के पद्मभूषण पंडित राजन-साजन मिश्र की जोड़ी का अतुलनीय ख्याल गायन हो और सुनने वालों में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर राजधानी की तमाम नामचीन हस्तिया मौजूद हों तो संगीत में डूबे माहौल की कल्पना सहज ही एक अलग रूहानी दुनिया में ले जाती है।




















