देश के जाने-माने हृदय रोग के विशेषज्ञ और मेदांता मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन ने ‘फोरम’ में गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की परिकल्पना को सुझावों के साथ प्रस्तुत किया। उनका कहना था प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी की जा सकती हैं। इसके लिए आशा कार्यकत्रियों को इसके लिए हथियार बनाया जा सकता है।




















