
पीएमटी फर्जीवाडे़ में सरकार कि मिलीभगत के काँग्रेस ने आरोप लगाये . पीएमटी फर्जीवाडे़ के मुख्य आरोपी डॉ. जगदीश सागर सहित 28 आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ ने शनिवार को इंदौर जिला न्यायालय में चालान पेश किया। 3292 पेज के इस चालान के साथ 92176 से अधिक दस्तावेज पेश किए गए, जो व्यापमं के अधिकारियों की सांठगांठ के सबूत हैं। चालान में आरोपी डॉ. सागर सहित अन्य आरोपियों को जांच में दोषी बताया गया है। इसमें कहा गया है कि आरोपी सागर ने फर्जीवा़़डा कर करो़़डों की संपत्ति भी अर्जित की है। वह व्यापमं के अधिकारियों के साथ मिलकर सारा फर्जीवा़़डा करता है।
शनिवार





















