नई दिल्ली :कांग्रेस शायद ममता के दिए समर्थन का ऋण चुकाना चाहती हे या साम्प्रदायिकता के मुद्दे पर बीजेपी को घेरे रखना चाहती हे या अन्य दलों को इस विषय पर एक्सपोस करते रहना चाहती ये तो वो जाने पर लोकसभा चुनाव परिणाम आने के एक दिन पहले कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने गुरुवार को सुझाव दिया कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होना चाहिए और नेता के रूप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनना चाहिए।
यह स्वीकार करते हुए कि कांग्रेस के लिए सरकार बनाना कठिन हो सकता है, उन्होंने कहा कि सरकार बनाना हमारे लिए कठिन हो सकता है, लेकिन नरेन्द्र मोदी को सत्ता से बाहर रखने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने सुझाव दिया कि सभी क्षेत्रीय धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होना चाहिए और अपने नेता का चुनाव करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने से कभी नहीं हिचकिचाएगी।
उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव होगा कि क्षेत्रीय दलों को ममता बनर्जी को अपना नेता चुनना चाहिए जो कि संदेह के परे धर्मनिरपेक्ष, सक्षम और ईमानदार हैं। अल्वी ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों पर उनका विश्वास नहीं है और सचाई कल सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस चुनावी जंग जीतती है या हारती है, फायदे या नुकसान के लिए हम सभी जिम्मेदार होंगे। सिर्फ कांग्रेस के नेतृत्व को दोषी ठहराना किसी के लिए भी अन्याय होगा।






















