नई दिल्ली: संघ के विभिन्न संगठनो के कार्यकर्ताओं से मिली जानकारियों के आधार पर आरएसएस का भी एक सर्वे अनुमान सामने आया है. इसमें पार्टी ने खुद को 226 सीटें दी हैं और घटक दलों को मिलाकर ये सीटें पहुंच रही हैं 259. यानी बहुमत के आंकड़े से 13 कम . सर्वे रेडिफ डॉट कॉम ने छापा है. हांलाकि आरएसएस ने इस सर्वे से इंकार कर दिया है.
संघ के विभिन्न संगठनो के कार्यकर्ताओं के अनुमान
रेडिफ डॉट कॉम और राजनीतिक विश्लेषको आरएसएस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के फीड बैक के आधार पर एक सर्वे अनुमान सामने आया है जिसके मुताबिक बीजेपी को 226 सीटें और घटक दलों को 33 सीटों के साथ एनडीए को 259 सीटें मिलने का अनुमान है.
ये संख्या पेशेवर एजेंसियों के एक्जिट पोल से बहुत अलग नहीं है. अलग है तो सिर्फ घटक दलों और अलग-अलग राज्यों में मिल रहीं सीटों का अनुमान.
यहां देखिए क्या है पार्टी का अनुमान.
उत्तरप्रदेश- 45 सीटें
बिहार- 18
गुजरात- 21
मध्यप्रदेश- 22
राजस्थान- 21
कर्नाटक- 15
हरियाणा- 6
छत्तीसगढ़- 9
झारखंड- 9
महाराष्ट्र- 18
प. बंगाल- 3
आंध्रप्रदेश- 5
असम- 6
दिल्ली- 5
तमिलनाडु- 2
उत्तराखंड- 4
जम्मू-कश्मीर 2
ओडिशा- 3
पंजाब- 2
हिमाचल प्रदेश 2
गोवा- 2 और
केंद्र शासित प्रदेश- 6
बाकी बचे राज्यों में एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है और इस तरह यह आंकड़ा 226 सीटों तक पहुंच रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह ने भी ऐसे सर्वे की तस्दीक की है.
रेडिफ डॉट कॉम में प्रकाशित बीजेपी-आरएसएस के सर्वे के मुताबिक एनडीए के घटक दलों में टीडीपी को 8, शिवसेना को 10 से 12, अकाली दल 5 और अन्य सहयोगी दलों को 10 सीटें तक मिल सकती हैं.























