नई दिल्ली। दस साल तक देश चलाने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सम्मानित करने हेतू विदाई भोज आज दस जनपथ में आयोजित हुआ। ये भोज मनमोहन सिंह के सम्मान में कांग्रेस तथा यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी ने आयोजित किया था जिसमें मनमोहन सरकार के सभी मंत्री, राज्य मंत्री और पार्टी के सभी बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। यहां मनमोहन सिंह अपनी पत्नी गुरुशरण कौर के साथ पहुंचे थे। लेकिन इस विदाई समारोह में उनके उतराधिकारी कहे जाने वाले नेता कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही नदारद रहे । उनकी गैर मौजूदगी पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। हांलाकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल शनिवार को ही मनमोहन सिंह से मुलाकात कर विदेश यात्रा पर गए हैं।
10 साल के लंबे सफर के बाद रिटायर हो रहे मनमोहन सिंह के सम्मान में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने आवास पर एक भोज का आयोजन किया था। इस भोज में सरकार के सभी मंत्री, राज्य मंत्री और पार्टी के सभी बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।
वहीं राजीव शुक्ला ने पीएम के कार्यकाल की सराहना की। आरपीएन सिंह ने कहा कि आज पीएम के लिए डिनर दिया था। पीएम के विदाई के लिए समारोह था। उस बारे में बात करनी चाहिए।
देश के प्रधानमंत्री के रूप में 2004 में शपथ लेने के बाद 10 साल तक देश की बागडोर संभालने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज 10 जनपथ पर विदाई दी गई। आनौपचारिक समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शाल पहना कर सम्मानित किया और साथ ही एक मोमेंटो दिया। इस मोमेंटो पर उन सभी लोगों के बधाई संदेश थे जो लोग इस भोज में शामिल हुए थे। इस भोज में प्रधानमंत्री के साथ उनका पूरा परिवार पहुंचा था। 10 साल पहले प्रधानमंत्री के रूप में शुरू हुआ अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का सियासी सफर 10 जनपथ पर पूरा हो गया।






















