अहमदाबाद. नरेन्द्र मोदी के फर्जी अन्य पिछड़ा वर्ग से होने के कांग्रेस के आरोप के जवाब में गुजरात सरकार ने गुरुवार को अपनी दो दशक पुरानी एक अधिसूचना का जिक्र किया जो कहती है कि मोध घांछी (तेली) जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में शामिल किया गया है जिससे मोदी ताल्लुक रखते हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता नितिन पटेल ने कहा कि गुजरात सरकार के समाज कल्याण विभाग ने 25 जुलाई 1994 को एक अधिसूचना पारित की थी जो 36 जातियों को ओबीसी श्रेणी में शामिल करती थी और इसमें संख्या 25 : ब : में मोध घांछी जाति का जिक्र है जिससे मोदी ताल्लुक रखते हैं। इस जाति को ओबीसी में शामिल किया गया है।
कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने आज दिल्ली में इससे पूर्व कहा था कि मोदी फर्जी ओबीसी हैं। पटेल ने कहा कि यह अधिसूचना 1994 में जारी की गयी थी जब कांग्रेस राज्य में सत्ता में थी।




















