मंथन . नरेंद्र मोदी की जाति को कांग्रेस ने ऊची और संपन्न बताया, मायावती के मोदी की जाति पूछे जाने के बाद अब कांग्रेस ने कहा मोदी फर्जी ओबीसी , वोटो के लिए खुद को पिछड़ा जाति का बताया. कांग्रेस ने कहा है कि मोदी ऊंची जाति हैं लेकिन अपने ताकत के बूते उन्होंने खुद को ओबीसी में शामिल करा लिया है.
बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सरकारी कागजातों में जाति की हकीकत जानने में पहुंच गया है. कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने गुजरात सरकार के दस्तावेज सहित दावा किया है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोदी ने जनवरी 2002 में अपनी जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करवाया. कांग्रेस के मुताबिक नरेंद्र मोदी मोढ घांची जाति के हैं जो काफी अगड़े हुआ करते हे,व्यवसायियों की पूंजीपतियों की जाति हे.
प्रियंका के नीच राजनीति के पलटवार में मोदी ने खुद को नीच जाति का होने से इस प्रकार का आरोप लगाना बताया लेकिन अपनी जाति कभी नहीं बताई थी. नीच राजनीति को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद मायावती ने बार बार कह रही थी कि मोदी अपनी जाति बताएं.
लोग कह रहे हे की जब 500 सीटो पर वोट हो चुके हे तब कांग्रेस इस मुद्दे को इतनी देर से उजागर करने से शायद ही कुछ पा सके , अब हो सकता हे कांग्रेस मोदी की विश्वसनीयता पर इस बहाने प्रहार करना चाहती हो जो भी हो मोदी विपक्षियो पर जातिवाद की राजनीति का प्रयोग करने का हमला करने के साथ ही कही न कही खुद भी इस जहर के अंदर उलझ गए .





















