नईदिल्ली.टिकटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी में बवाल से अब इस बात पर हंगामा शुरू हो गया है कि क्या बीजेपी में अब अस्तित्व को लेकर यादवी संघर्ष कहा थमेगा या बीजेपी को ही नहीं ले डूबेगा, बीजेपी मोदी से भी बेचेन लग रही हे, उसे अपने पीएम कैंडिडेट नरेन्द्र मोदी की आंधी पर भी संदेह होने लगा है? दरअसल यह सवाल खुद बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के सोमवार दोपहर ट्वीटस से उठ रहा है .
जिसमें उन्होंने मोदी के बजाय बीजेपी को आगे रखते हुए लिखा कि ‘यह वक्त बदलाव का है। अबकी बार, बीजेपी सरकार।’ इस पर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में चर्चाएं शुरू हो गईं। लगभग आधे घंटे बाद ही राजनाथ ने नया ट्वीट करके ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा लगा दिया।
बीजेपी की ओर से हालांकि आधिकारिक तौर पर यही कहा जा रहा है कि बीजेपी और मोदी एक-दूसरे के लिए बने हैं। उन्हें अलग करके न देखा जाए। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब पार्टी को जिस तरह से फीडबैक मिल रहा है, उसे देखते हुए पार्टी के नेता चाहते हैं कि चुनाव मैदान में सिर्फ मोदी ही नहीं बल्कि बीजेपी भी नजर आनी चाहिए।
यह बदलाव इसलिए नजर आने लगा है, क्योंकि टिकट बंटवारे के बाद पार्टी को लग रहा है कि जमीनी तौर पर अगर पार्टी को आगे नहीं रखा गया तो सिर्फ मोदी के नाम पर कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना तो मुश्किल होगा ही, साथ ही चुनाव में भी दिक्कत आ सकती है। इसकी वजह यह है कि मोदी के बावजूद कई जगह कार्यकर्ताओं में गुस्सा नजर आ रहा है। इसके अलावा यह भी मेसेज जा रहा है कि बीजेपी व्यक्तिवादी पार्टी हो गई है।
कुछ पार्टी नेताओं का मानना है कि संभवत: इसी वजह से राजनाथ ने पहला ट्वीट किया लेकिन इस पर हंगामा होने लगा तो उन्होंने मामले की गंभीरता को कम करने के इरादे से आधे घंटे बाद ही मोदी का फोटो लगाकर दूसरा ट्वीट कर दिया। वैसे पार्टी में एक वर्ग ऐसा भी है, जो अभी से इन दोनों ही ट्वीट को चुनाव बाद की परिस्थितियों से जोड़कर देख रहा है।






















