नयी दिल्ली ! कभी बच्चन परिवार के सर्वाधिक निकटस्थ रहे और हाल ही मे राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामने वाले अमर सिंह ने आज बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या बच्चन दम्पती भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. और समाजवादी पार्टी .सपा. के बीच राजनीतिक सेतु का काम कर रहे है।
पूर्व सपा नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन मे कहा ..यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि श्रीमती बच्चन मुलायम सिंह यादव की पार्टी मे बहुत ही वरिष्ठ पद संभाल रही है, जबकि उनके पति भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के लिए काम करते है।.. उन्होने कहा कि शिवसेना के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय बाल ठाकरे और उनके बेटे उद्धव ठाकरे के प्रति श्री बच्चन के रवैये से भी लोग अवगत है। श्री सिंह ने सवाल खडे किये कि क्या श्री बच्चन और उनकी पत्नी दोनो नेताओ के बीच सेतु का काम कर रहे है और क्या निकट भविष्य मे दोनो दलो के बीच समीकरण बदलने वाला है।
एक समय सपा प्रमुख के महत्वपूर्ण रणनीतिकारो मे शुमार श्री सिंह और बच्चन दम्पती के संबंधो मे उस वक्त दरार पैदा हो गई थी. जब श्री सिंह ने सपा छोड दी थी और बाद मे उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। श्रीमती बच्चन को राजनीति मे प्रवेश दिलाने वाले श्री सिंह को इस बात की पूरी उम्मीद थी कि बालीवुड की पूर्व अभिनेत्री ऐसे वक्त मे उनका साथ देगी. लेकिन ऐसा हो न सका। हालांकि बालीवुड की एक अन्य पूर्व अभिनेत्री जया प्रदा ने श्री सिंह का साथ देने का फैसला लिया और उन्होने भी सपा छोड दी थी। श्री सिंह और श्रीमती जया प्रदा अब चौधरी अजित सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकदल मे शामिल हो गए है। रालोद कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड रहा है।





















