नई दिल्ली.दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी की जीत है,बीजेपी और कांग्रेस दोनों सुधर जाये नहीं तो जनता उन्हें उखाड बाहर करेगी । आप के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव नतीजों को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया। उन्होंने कहा कि लोग बाहर निकले और उन्होंने ‘‘स्वच्छ एवं ईमानदार’’ राजनीतिक दल को वोट दिया दिल्ली के बाद अब पूरे देश में आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनकर भ्रष्ट डालो से लोगो को छुटकारा दिलाएगी ।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि करप्शन से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया था। इस चुनाव में बहुत सारी चीजें पहली बार की गईं। चुनाव में ईमानदार राजनीति की शुरुआत हुई है। केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह जरूर कहा कि वह किसी का समर्थन नहीं करेंगे। यह भी कहा कि वह किसी से समर्थन मांगने नहीं जाएंगे।
इसके पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘यह जीत बताती है कि लोग ईमानदार राजनीति में विश्वास करते हैं। इस चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवारों ने कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं को हराया है।’अरविंद ने कहा कि उनकी शीला दीक्षित से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुद्दों की लड़ाई थी। आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और महंगाई को मुद्दा बनाया था अब पूरे देश में इस लडाई को आगे ले जायेंगे.




















