नई दिल्ली। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे आकर हार स्वीकार की। पत्रकारों से रुबरू सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव नतीजे निश्चित तौर पर पार्टी को निराश करने वाले हैं। हार की वजहों के लिए उन्होंने महंगाई समेत उसके कई दूसरे कारण भी गिनाए और कहा कि पार्टी इन नतीजों का गहराई से परीक्षण करेगी। गोरतलब हे की कांग्रेस ने मप्र और छत्तीसगढ़ की सरकारों के विरुद्ध भारी एंटी इंक्म्बेंसी होने के बाबजूद हाथ आई जीसी बाजी ओवर कांफिडेंस में गलत टिकट वितरण कर और चुनावों को जनता को वोट देने को मजबूर समझ गवा दी , अब इस चुनावी कुप्रबंध का खामियाजा उसे अगले लोकसभा निर्वाचन में भी भुगतना तय हे.





















