नई दिल्ली। जनता को गंभीरता से न लेने और चुनावो में गलत टिकट वितरण कर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाथ आयी बाजी को खुद ही खोया , आम चुनाव के सेमीफाइनल में जनता ने कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है। चार राज्यों के चुनाव नतीजों में कांग्रेस का हर जगह से सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा और नरेंद्र मोदी की हवा के सामने कांग्रेस कहीं नहीं टिक पाई। भाजपा की सत्ता वाले मध्य प्रदेश में भारी एंटी इन्कम्बंसी के बाबजूद शिवराज चौहान ने भारी अंतर तो छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह सांस रोक देने वाले मुकाबले में जीत की हैट्रिक बनाने में कामयाब रहे। वहीं, राजस्थान में वसुंधरा राजे ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रेगिस्तान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को रौंदकर रख दिया। मगर इन चुनावों का सबसे बड़ा उलटफेर अन्ना आंदोलन की उपज और एक साल पहले अस्तित्व में आई अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने किया।





















