भोपाल । विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से और लगातार तीसरी बार जीत का परचम फहराने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मध्य प्रदेश से सर्वाधिक लोकसभा सीटें जिताकर देना ही मेरा लक्ष्य है। केंद्र का भेदभाव व कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता को मंजूर नहीं।






















