नयी दिल्ली, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज राष्ट्रपति भवन में जापान के सम्राट अकिहितो और साम्राज्ञी मिचिको के सम्मान में आयोजित भोज में कहा कि नए एशिया के निर्माण में भारत और जापान की शांति और स्थिरता की एक साझा दृष्टि है। शाही दंपती ने कल राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।























