गुवाहाटी: असम बेंगाल नेवीगेशन कंपनी के ‘‘ब्रह्मपुत्र क्रूज’’ को सीएनएन इंटरनेशनल ने वर्ष 2013 के विश्व के दस सर्वाधिक साहसिक क्रूज में से एक बताया है। असम बेंगाल नेवीगेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आशीष फूकन ने प्रेस ट्रस्ट को बताया ‘‘सूची में अमेजन, अंटार्कटिका, उत्तरी ध्रुव, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत और अटलांटिक महासागर भी शामिल हैं। इस सूची में ब्रह्मपुत्र क्रूज :जंगल बुक टूर..इंडिया: का छठा स्थान है।





















