एसआइटी की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने वाली जकिया जाफरी की याचिका पर कोर्ट का फैसला 26 दिसंबर को आएगा। गुजरात दंगों में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य की भूमिका की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआइटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में मोदी को क्लीन चिट दे दी थी।





















