लाहौर. पाकिस्तान में लोकतंत्र की बहाली के बाद से लगातार सांस्कृतिक और कला जगत को पनपने का मौका दिया जा रहा है। कुछ महीने पहले हुए इस्लामाबाद फैशन वीक के बाद अब लाहौर फैशन शो 2013 (पैंटेन ब्राइडल कॉटर वीक) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। दो दिन के इस फैशन वीक में पाकिस्तान के मशहूर डिजाइनर्स ने अपने यूनीक कलेक्शन पेश किए। इसमें ब्राइडल्स डिजाइनर कपड़ों की धूम रही। स्टाइल 360 और हम टीवी के सहयोग से हुए इस शो का दूसरा साल था। रैम्प पर ब्राइडल परिधानों में मॉडल्स ने काफी सुर्खियां बटोरी।
आठ डिजाइनर्स ने इस शो में कलेक्शन पेश किए। जेनाब चोटानी के कलेक्शन के साथ शो की शुरुआत की गई। पुरुषों के लिए उनके सादा ब्लैक कॉटन और खद्दार ब्लैक कुर्ता को काफी पसंद किया गया। डिजाइनर हसन शहरयार के कलेक्शन को पेश किया पाक अभिनेत्री मीरा खान, उर्वा और मावरा होकेन ने। वहीं, एरम खान के आकर्षक परिधानों ने रैम्प पर खूब जलवा बिखेरा। इसके अलावा अम्मार शाहिद ने भी अपने डिजाइन के लिए काफी तालियां बटोरी। पाकिस्तान में फौजी तानाशाह जिया उल हक के शासन के दौरान कट्टरपंथ को काफी…




















