नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दिल्ली दरबार की त्रिकोणीय लड़ाई में मतदान प्रतिशत की अहमियत बढ़ गई है। चुनाव आयोग और कई गैर सरकारी संगठनों ने मतदाताओं को उनके वोट की ताकत बताने के लिए अभियान चला कर इसकी उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। आयोग ने हालांकि मतदाता सूची में शामिल फर्जी नामों को हटाने पर गंभीरता से काम नहीं किया। इस वजह से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास पर चोट भी पहुंच सकती है।




















