रायपुर. बीजेपी भले विधानसभा चुनावों में वापसी और जीत का दावा कर रही है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व का चुनाव बाद भरोसा डगमगाता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनावी कैंपेन के दौरान आश्वस्त दिख रहे थे, लेकिन चुनाव बाद हुई समीक्षा बैठक में मिले फीडबैक से वह परेशान हैं। बस्तर संभाग के बीजेपी प्रत्याशियों ने रमन सिंह से बताया कि पार्टी के अंदर जमकर भितरघात हुआ है। ऐसे में रिजल्ट पर बुरा असर पड़ सकता है।




















