
भोपाल । मुरैना की सुमावली विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी एंदलसिंह कंसाना के बेटे भूरा कंसाना की हत्या के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा और चुनाव प्रबंधन कमेटी के समन्वयक इब्राहीम कुरैशी ने जांच रिपोर्ट पीसीसी अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को सौंप दी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक भूरा कंसाना को पांच-छह गोलियां लगी थी जिससे लगता है कि घटना सुनियोजित षड्यंत्र थी। जिसकी सीबीआई जांच होना आवश्यक हे।




















