जम्मू.जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नरेंद्र मोदी पर उनके इस बयान को लेकर पलटवार किया कि राज्य में महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त नहीं है और कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है या फिर वह झूठ बोल रहे हैं। जम्मू में प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जम्मू रैली के बाद उमर ने टिवटर पर लिखा कि उन्होंने एक ऐसी बात के लिए बड़ी आसानी से मेरा और मेरी बहन का उदाहरण दे डाला, जिसका सच्चाई से कोई लेना देना है ही नहीं। वह झूठ बोल रहे हैं या फिर जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि और अंतत: महिलाएं अन्य राज्य के निवासियों से शादी कर अपना स्थानीय निवास अधिकार नहीं गंवाती है जैसा कि इस मुद्दे पर प्रचार चल रहा है। उन्होंने आश्चर्य प्रकट किया कि :पता नहीं: मोदी वाकई संविधान के अनुच्छेद 370 से वाकिफ हैं भी या नहीं, जो जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है। उमर ने कहा कि मैं उन्हें और उनके किसी भी मातहत को अनुच्छेद 370 को शब्दश: रखने की चुनौती देता हूं जो जम्मू कश्मीर के राज्य संबंधी मामले तय किए गए हैं।
इससे पहले मोदी ने कहा था कि जम्मू कश्मीर में पुरुषों की भांति महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त नहीं है और उन्होंने इसके लिए उमर और उनकी बहन सारा की राज्य से बाहर शादी करने का उदाहरण दिया।





















