लखीसराय, जांस। राजद सुप्रीमो लालू यादव के जेल जाने के बाद पार्टी प्रचार का जिम्मा संभाले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है। नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। शनिवार को लखीसराय में आयोजित प्रमंडलीय परिवर्तन जनविश्वास सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा रावण है तो जदयू कंस। हम जनता के साथ मिलकर सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। राबड़ी देवी ने कहा कि लालू प्रसाद द्वारा पूर्व में बिहार में जो विकास कार्य किए गए, उसके उद्घाटनों का फीता नीतीश सरकार अब तक काट रही है।




















