नईदिल्ली.तेल कंपनियों ने डीजल के दाम शनिवार को 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। हालांकि, पेट्रोल के दाम में इस पखवाड़े कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी शनिवार मध्य रात्रि से लागू होगी। डीजल के दाम जनवरी के बाद 11वीं बार बढे हैं। ताजा मूल्य वृद्धि में स्थानीय ब्रिकी कर या वैट शामिल नहीं है।



















