नईदिल्ली.किसी भी तरह के लेन-देन में डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर रविवार से पिन डालना अनिवार्य होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह कदम डेबिड कार्ड के जरिए धोखाधड़ी की आशंका को कम से कम करने के लिए उठाया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिकी केंद्रों (पीओएस) तथा व्यावसायिक खुदरा केंद्रों पर पिन डालने की अनिवार्यता के कार्यान्वयन की समयसीमा, बैंकों के ज्ञापन के बाद 30 नवंबर तक बढ़ा दी थी। पिन से आशय हर डेबिटकार्डधारक को आवंटित व्यक्तिगत कूट संख्या या एटीएम पिन से है।




















