जयपुर,राजस्थान 14वीं विधानसभा के लिए मतदान आज , 200 में से 199 सीटों के लिए प्रदेश के चार करोड़ सात लाख से अधिक मतदाता कल 2086 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगे। चुनाव आयोग ने शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हें। मतदान दलों की रवानगी का काम तेजी से शुरू हो गया है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।




















