मुंबई, 30 नवंबर :भाषा: बाजार नियामक सेबी ने कंपनियों को अपनी कर्मचारी लाभ स्कीमों को मौजूदा नियमों के अनुरूप बनाने के लिए उन्हें अगले साल जून तक समय दिया है। बाजार नियामक कर्मचारी शेयर विकल्प एवं लाभ योजनाओं के लिए मौजूदा रूपरेखा की समीक्षा कर रहा है।
सेबी ने कर्मचारी इसॉप, ईएसपीएस पर नए नियमों के संबंध में पिछले सप्ताह एक परिचर्चा परिपत्र जारी किया और लोगों से इस पर 5 दिसंबर तक अपनी राय देने को कहा।





















