बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में पिछले शुक्रवार को अपहरण किए गए 52 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन लोगों के सिर और सीने में गोली मारी गई थी। इनके शव राजधानी बगदाद से 32 किलोमीटर उत्तर मेशाहदा शहर में फेंक दिए गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सेना की वर्दी पहने कुछ लोग शुक्रवार सुबह इन लोगों को उनके घर से पूछताछ के बहाने उठाकर ले गए थे, लेकिन कुछ घंटे बार ही शहर के फार्महाउस के पास उनके शव बरामद किए गए। मारे गए लोगों में दो कबाइली नेता, चार पुलिसकर्मी और सेना का एक मेजर भी शामिल है।





















