बुंदी :राजस्थान:,केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाब नबी आजाद ने भाजपा पर तीखे हमले करते हुए कहा कि पार्टी तो बस एक चेहरा है, उसका दिल, दिमाग और शरीर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ :आरएसएस: का है।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नवल सागर में बुंदी से कांग्रेस उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख ममता शर्मा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आजाद ने आरोप लगाया कि देश के स्वतंत्रता संघर्ष में आरएसएस और भाजपा का कोई योगदान नहीं है





















