नयी दिल्ली, राष्ट्रीय जांच एजेंसी :एनआईए: ने लश्कर ए तय्यबा के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जो कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में प्रमुख धार्मिक नेताओं और पत्रकारों को निशाना बनाने की लश्कर की आपराधिक साजिश में कथित रूप से शामिल था । एनआईए प्रवक्ता के मुताबिक इमरान अहमद उर्फ इम्मू भाई फरार चल रहा था । उसे कल गिरफ्तार किया गया । आज बेंगलूर की एक अदालत ने उसे एनआईए की हिरासत में भेज दिया ।





















