टोक्यो, टोक्यो के निकट एक अमेरिकी सैन्य हवाईअड्डे के पास दो रॉकेट लॉन्चरों से हमला किया गया है हालांकि इस दौरान किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। मीडिया के अनुसार इस हमले के पीछे एक छोटे कट्टरपंथी समूह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है जिसके एक सदस्य को कुछ ही घंटों पहले गिरफ्तार किया गया था।






















