नई दिल्ली.वैश्विक बाजारों से कमजोरी का संकेत लेते हुए कारोबारियों अपने कुछ सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में आज सोने की कीमत 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,049 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
एमसीएक्स में सोने के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 110 रुपये या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 30,049 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 660 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार सोने की फरवरी 2014 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 51 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29,229 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 257 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सोना वायदा कीमतों में गिरावट का श्रेय कमजोर वैश्विक रूख को जाता है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत आज 1,242.65 डॉलर प्रति औंस रह गई जो कल 1,244.13 डॉलर प्रति औंस थी।





















