नई दिल्ली. मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में देश की आर्थिक विकास दर 4.8 फीसदी दर्ज की गई. यह जानकारी शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से मिली. पहली तिमाही में विकास दर 4.4 फीसदी दर्ज की गई थी.
कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में विकास दर (GDP) 4.8फीसदी रही है. इस साल की पहली तिमाही में विकास दर 4.4फीसदी रही थी. साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में विकास दर 5.2फीसदी थी.
वित्त मंत्री मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि अब अर्थव्यस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि चालू वित्त वर्ष में 5 से 5.5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर ली जाएगी. संभवत: औद्योगिक उत्पादन एवं निर्यात के ताजा आंकड़ों से उत्साहित वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि अर्थव्यवस्था दूसरी छमाही में और गति पकड़ेगी




















